|
जबलपुर
ग्वारीघाट में बनेगा सर्व वैश्य उद्यान
D-4
अखिल
भारतीय वैश्य सम्मेलन जिला इकाई जबलपुर ने म.प्र. शासन की हरियाली
चुनरी योजना के अंतर्गत माँ नर्मदा नदी के उस पार प्रसि(
गुरूद्वारे के समीप जिला पंचायत से प्राप्त 5 एकड़ भूमि में
फ्सर्व वैश्य उद्यानय् बनाने का संकल्प लिया है, जिसके अंतर्गत
इस स्थान को सर्वप्रथम पफेंसिग लगाकर सुरक्षित किया जा चुका है।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री भारत सिंह यादव, विशिष्ट
अतिथि श्री अछत सिंह, अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन प्रदेश महिला
इकाई अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत
अग्रवाल आदि की उपस्थिति में 500 से अध्कि आम, अमरूद, जामुन,
छीतापफल आदि पफलदार पौधें का रोपण जिला अध्यक्ष श्री अरूण गुप्ता
नीखरा, महामंत्राी द्वय जमना प्रसाद गुप्ता व इंजीनियर गणेश
अग्रहरी, युवा अध्यक्ष अमित गुप्ता हलवाई के नेतृत्व में किया।
इस स्थान को जबलपुर का सुरम्य पिकनिक स्थल के रूप में विकसित करने
की योजना की विस्तृत जानकारी जिला अध्यक्ष अरूण गुप्ता ने दी।
वैश्य सम्मेलन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा
कि वैश्य सम्मेलन, वैश्य जाति को संगठित करने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभा रहा है। जिला पंचायत सी.ई.ओ. अछत सिंह ने वैश्य
सम्मेलन की इस पहल को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि पौध्े लगाकर
उनकी देखभाल भी 5 सालों तक वैश्य सम्मेलन को करना है। महिला
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने जिला अध्यक्ष श्री अरूण
गुप्ता नीखरा द्वारा वैश्य को एक मंच पर लाने तथा उन्हें लगातार
सक्रिय रखने के लिए प्रशंसा करते हुए श्री रामजी अग्रवाल के
सहयोग को साध्ुवाद दिया जिनके सतत प्रयासों से भूमि प्राप्त हो
सकी है।
श्री बंशी लाल गुप्ता अध्यक्ष कान्यकुब्ज वैश्य समाज के आह्नान
पर इस परियोजना के लिए 23,700 रूपये की राशि तुरंत संग्रहित की
गई। कार्यक्रम की सपफलता में श्री राजेश गुप्ता बबलू, पटाक्ष खरद,
संजय गुप्ता, दुर्गाशंकर गुप्ता, एम.एल. अग्रवाल, गणेश गुप्ता
बब्लू, अरूण चपरा, श्रीराम गोहिले, माखनलाल गुप्ता, लकी जैन,
प्रदीप मोदी, आशीष बामोरिया आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
अंत में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अग्रवाल समाज के पूर्व
अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष, ग्राम पंचायत
सरपंच, जिला पंचायत सी.ई.ओ. सहित बड़ी संख्या में उपस्थित सभी
वैश्य जनों का आभार व्यक्त किया।
|
|